Explore

Search

March 5, 2026 9:43 pm

दारौंदा: झोर पुल के पास सड़क पर जलजमाव से लोग परेशान, दुर्घटना की आशंका

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान जिले के दारौंदा प्रखंड में दारौंदा-महाराजगंज मुख्य पथ पर झोर पुल के समीप नल-जल योजना के तहत बिछाए गए पाइप के फूटने से पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार पानी बहने से सड़क पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है।

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले एक महीने से पाइप से पानी का रिसाव हो रहा है, जिसके कारण नल का पानी बर्बाद हो रहा है और सड़क पर जलजमाव की समस्या बनी हुई है। स्थानीय निवासी संजय यादव, मनोज कुमार, सुबोध कुमार, सुनील कुमार, शंभू, रंजन, पंकज, सुमन आदि ने बताया कि इस समस्या की कई बार पीएचईडी विभाग से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान की मांग की है ताकि जलजमाव से होने वाली परेशानियों और संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर