Explore

Search

June 20, 2026 4:32 am

दारौंदा जंक्शन पर सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद ने रेल मंत्री को सौंपा मांग पत्र

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • सांसद विजयलक्ष्मी देवी ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
  • दारौंदा जंक्शन पर बढ़ती भीड़ के बीच सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया
  • प्रतीक्षालय, शेड, फुट ओवरब्रिज सहित कई मांगें रखीं
  • ट्रेनों के ठहराव व समय-सारणी सुधार पर भी दिया जोर

दारौंदा (सिवान): दारौंदा जंक्शन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार एवं सुधार को लेकर सांसद विजयलक्ष्मी देवी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर ठोस कदम उठाने की मांग की है।
सांसद ने अपने पत्र में कहा है कि दारौंदा जंक्शन पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन मौजूदा सुविधाएं अपर्याप्त हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान व्यवस्था यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम नहीं है।
मांग पत्र में उन्होंने प्रतीक्षालय के निर्माण, प्लेटफार्म संख्या एक, दो व तीन पर शेड विस्तार, फुट ओवरब्रिज (एफओबी) निर्माण तथा पेयजल की समुचित व्यवस्था को प्राथमिकता देने की बात कही है। इसके साथ ही प्लेटफार्म पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, महिला व पुरुष शौचालय, उद्घोषणा प्रणाली एवं डिस्प्ले बोर्ड को दुरुस्त करने की मांग भी उठाई गई है।
सांसद ने पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ ट्रेनों के ठहराव और समय-सारणी में सुधार की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
अंत में सांसद ने रेल मंत्री से आग्रह किया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इन सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि दारौंदा जंक्शन पर यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम रेल सुविधा मिल सके।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर