Explore

Search

August 5, 2026 6:34 pm

दारौंदा: चोरी मामले का आरोपित गिरफ्तार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दारौंदा (सीवान): थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर रविवार की रात पांडेयपुर गांव से चोरी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया। सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित पांडेयपुर निवासी पंकज कुमार यादव है, जो लंबे समय से चोरी के मामले में फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके गांव में छापेमारी कर उसे उसके घर से गिरफ्तार किया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर