Explore

Search

May 26, 2026 12:38 pm

दारौंदा : गांजा बरामदगी मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दारौंदा (सिवान) : थाना की गश्ती दल ने गांजा तस्करी मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को मंगलवार की रात छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद बुधवार को न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया

थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान रसूलपुर चकरी निवासी मिथिलेश कुमार साह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त 2024 को पुलिस ने सहदौली मोड़ के पास से 20 किलो गांजा और स्कॉर्पियो के साथ रसूलपुर चकरी निवासी रवि कुमार राय को गिरफ्तार किया था। इस मामले में तीन गांजा तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें मिथिलेश कुमार साह फरार चल रहा था।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की रात छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस अन्य फरार तस्करों की तलाश में जुटी हुई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर