Explore

Search

August 5, 2026 1:56 pm

दारौंदा: खालिद हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द, पुलिस की छापेमारी जारी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

पुलिस ने की आरोपियों की पहचान, मोबाइल सीडीआर से जुटाए जा रहे सुराग

दारौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा पुरानी बाजार में 14 मार्च की रात जन्मदिन पार्टी के दौरान हुई मोहम्मद खालिद की हत्या के मामले में पुलिस तेजी से जांच कर रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों की पहचान कर ली है और जल्द ही गिरफ्तारी का दावा किया है। थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि दो-तीन दिनों में सभी आरोपी पुलिस की हिरासत में होंगे।

हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाले जा रहे हैं, जिससे सुराग मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर कई महत्वपूर्ण नमूने एकत्र किए हैं।

पुलिस प्रशासन इस हत्या की गहराई से जांच में जुटा है। एसडीपीओ महाराजगंज राकेश कुमार रंजन ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़कर मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर