Explore

Search

July 4, 2026 5:24 pm

दारौंदा: केंद्रीय विद्यालय संचालन को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दारौंदा (सीवान): प्रखंड उजांय स्थित गौरीशंकर उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज परिसर में संचालित केंद्रीय विद्यालय महाराजगंज को सुचारु रूप से चालू कराने की मांग को लेकर सोमवार को सर्वदलीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि भवन निर्माण और भूमि के अभाव के कारण विद्यालय की कक्षाएं नियमित रूप से नहीं चल रही हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि मार्च 2025 में 10वीं बोर्ड परीक्षा के बाद विद्यालय को पूरी तरह बंद करना पड़ सकता है। इससे क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा बाधित होगी और उनका भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। यह क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति होगी।
क्षेत्रवासियों ने 20 जुलाई को इस संबंध में जिलाधिकारी को लिखित आवेदन दिया था। लेकिन प्रशासन और राज्य सरकार की लापरवाही के चलते अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। वक्ताओं ने प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्था करने और विद्यालय को सुचारू रूप से चलाने की मांग की ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
धरना के दौरान सर्वदलीय नेताओं ने बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय के संचालन की दिशा में त्वरित कदम उठाने की मांग की। कार्यक्रम में आजाद हुसैन, रमेश कुमार, महमूद हुसैन, सरोज कुमार गोस्वामी, शशि भूषण तिवारी, अनंत तिवारी और आनंद कुमार सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर