✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
कुपोषण दूर करने के उद्देश्य से लाभुकों के बीच बांटा गया राशन
दारौंदा (सीवान): प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुधवार को टेक होम राशन (टीएचआर) का वितरण किया गया। इस वितरण को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सीडीपीओ केशव कुमार सुमन ने पर्यवेक्षकों (एलएस) को विशेष निर्देश जारी किए थे।
सीडीपीओ ने बताया कि केंद्रों पर चावल, दाल और सोयाबीन का उचित वजन कर लाभुकों को वितरित किया गया। इस दौरान 40 कुपोषित, 2 अतिकुपोषित बच्चों, 8 गर्भवती और 8 धातृ महिलाओं को टीएचआर प्रदान किया गया।
टीएचआर के तहत
- कुपोषित बच्चों को 2.5 किलो चावल, 1.25 किलो दाल और 500 ग्राम सोयाबीन
- अतिकुपोषित बच्चों को 3.75 किलो चावल, 1.75 किलो दाल और 875 ग्राम सोयाबीन
- गर्भवती एवं धातृ महिलाओं को 3.5 किलो चावल, 1.5 किलो दाल और 450 ग्राम सोयाबीन दिया गया।
वितरण कार्य का निरीक्षण एलएस संयोगिता कुमारी, नीलम कुमारी, माधुरी कुमारी और विनय कीर्ति ने किया। उन्होंने सेविकाओं को राशन का सही तरीके से वितरण सुनिश्चित करने और लाभुकों की सूची में नियमित अद्यतन करने का निर्देश दिया।
इस कार्य में आंगनबाड़ी सेविकाएं कुमारी कंचन, सुनीता देवी, अनीता मिश्रा, पप्पी देवी, ममता कुमारी और सोनी कुमारी शामिल रहीं।
सीडीपीओ ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य कुपोषण को दूर कर बच्चों और महिलाओं को बेहतर पोषण उपलब्ध कराना है।