Explore

Search

June 20, 2026 4:35 am

दरौली: 10 फीट का अजगर मिलने से मची अफरा-तफरी

✍🏽 परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

दरौली प्रखंड के गौरी गांव में रविवार सुबह एक 10 फीट लंबे अजगर के झाड़ी से निकलकर खेत में आ जाने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए अजगर को पकड़ लिया और वन विभाग को इसकी सूचना दी।

ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा अजगर

ग्रामीणों ने अजगर को पकड़कर दरौली थाना को सूचित किया। जानकारी मिलते ही दरौली प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद अजगर को वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

खेत में काम करते समय दिखा अजगर

ग्रामीणों के अनुसार, जब वे खेत में काम कर रहे थे, तभी झाड़ियों से अजगर निकलकर खेत की ओर बढ़ने लगा। इस दृश्य को देखकर पहले तो ग्रामीण घबरा गए, लेकिन बाद में हिम्मत दिखाकर उन्होंने इसे काबू में कर लिया।

अजगर देखने उमड़ी भीड़

अजगर की खबर सुनते ही दर्जनों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। वन विभाग ने अजगर को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जंगल में छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर