Explore

Search

August 4, 2026 8:03 am

दरौली: होली मिलन समारोह में गूंजा भाईचारे और प्रेम का संदेश

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

समारोह में राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने की एकता की अपील

दरौली (सीवान): दरौली प्रखंड के बभनौली में बुधवार की शाम भारतीय जनता पार्टी महादलित प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज राम की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने सामाजिक समरसता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि होली न केवल रंगों का त्योहार है, बल्कि यह आपसी भाईचारे और सौहार्द को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हर व्यक्ति के जीवन में उमंग और उत्साह भरता है तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह, महासागर सिंह, जिला कार्यालय मंत्री सत्यम सिंह, शिवम कुमार, सौरभ कुमार, सुरेंद्र पासवान, मृत्युंजय तिवारी, मुनि भगत सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं और समाज में सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर