Explore

Search

August 5, 2026 9:49 am

दरौली : वाहन पर लदी 390.960 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

✍🏽 परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

दरौली (सिवान) : दरौली थाना की पुलिस ने शुक्रवार की शाम वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर और बाइक पर लदी 390.960 लीटर शराब बरामद की। पुलिस ने मौके पर दो तस्करों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पकड़े गए तस्करों के पास से ट्रैक्टर और बाइक के साथ भारी मात्रा में शराब जब्त की गई। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई अपराध और शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों और तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर