Explore

Search

August 5, 2026 10:32 am

दरौली : युवक की मौत मामले में यूडी दर्ज

✍🏽 परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: दरौली थाना क्षेत्र के डुमरहर स्थित सरयू नदी के किनारे शनिवार को एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान डुमरहर निवासी घनश्याम राजभर के पुत्र राकेश राजभर के रूप में हुई थी।

इस मामले में मृतक की बहन रंजीता राजभर ने दरौली थाना में आवेदन देकर यूडी (अचानक मृत्यु) दर्ज कराई है। आवेदन में उन्होंने कहा कि उनका भाई राकेश राजभर शनिवार की सुबह शौच करने के लिए नदी की ओर गया था, जहां उसे ठंड लगने के कारण उसकी मौत हो गई। उसके बाद उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरौली लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि दिए गए आवेदन पर यूडी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर