Explore

Search

May 27, 2026 11:55 pm

दरौली में हिरण का बच्चा बरामद, वन विभाग को सौंपा गया

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

डुमरहर गांव में पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बचाया गया हिरण का शावक


  • दरौली थाना क्षेत्र के डुमरहर गांव से हिरण का बच्चा बरामद
  • पुलिस ने सुरक्षित कब्जे में लेकर वन विभाग को सौंपा
  • हिरण को देखने के लिए गांव में जुटी लोगों की भीड़
  • वन विभाग ने सुरक्षित संरक्षण और निगरानी का भरोसा दिया

दरौली (सिवान) : दरौली थाना क्षेत्र के डुमरहर गांव में पुलिस ने एक हिरण के बच्चे को बरामद कर उसे सुरक्षित रूप से वन विभाग के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में एक हिरण का बच्चा मौजूद है।
सूचना मिलते ही दरौली थानाध्यक्ष विवेक कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हिरण के बच्चे को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिरण का बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया, ताकि उसकी उचित देखभाल और संरक्षण किया जा सके।
हिरण के बच्चे के मिलने की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग की तत्परता की सराहना की।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हिरण के बच्चे को सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा तथा उसकी नियमित निगरानी की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर