Explore

Search

March 21, 2026 10:13 pm

दरौली : मलपुरवा घाट से लापता शिक्षिका का शव बरामद

✍🏽 परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ
दरौली थाना क्षेत्र के मलपुरवा स्थित सरयू नदी घाट पर रविवार की सुबह तीन दिन से लापता शिक्षिका का शव बरामद किया गया। शव की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के चित्तौर निवासी अंचल कुमार दास की पत्नी और राजकीय उत्क्रमित मध्य कन्या विद्यालय की शिक्षिका पुष्पा देवी के रूप में हुई।

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

रविवार की सुबह सरयू नदी के पास गए ग्रामीणों ने महिला का शव देखा। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। उन्होंने तुरंत दरौली थाना को सूचना दी।

स्वजन ने की पहचान

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव की फोटो खींचकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया, जिससे मृतका के स्वजन ने शव की पहचान की। मृतका के परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और शव देखकर विलाप करने लगे।

पुलिस जांच में जुटी

प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतका के स्वजन के आवेदन पर सनहा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका पुष्पा देवी का एक पुत्र उज्ज्वल कुमार है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर