Explore

Search

March 17, 2026 3:53 am

दरौली : भाजपा स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

आंदर (सिवान) : दरौली विधानसभा क्षेत्र के दोन गांव स्थित एक मैरेज हॉल में शुक्रवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष आर्यन राय की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने के लिए विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि भारतीय जनसंघ से लेकर भाजपा तक की यात्रा में यह स्पष्ट हो गया कि राष्ट्र की राजनीति और विकास पथ में एक नए युग की शुरुआत भाजपा ने ही की है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में हुई थी। बीते 45 वर्षों में भाजपा के नेतृत्व में भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय को भव्य रूप से सजाया जाएगा और कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयाँ वितरित की जाएंगी। इस बार 6 अप्रैल को रामनवमी भी पड़ रही है, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई। कार्यक्रम के तहत:

  • 6 व 7 अप्रैल को बूथ स्तर पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।
  • 8 व 9 अप्रैल को विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित होगा।
  • 10, 11 व 12 अप्रैल को गांव, बस्ती एवं मोहल्ला चलो अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में भाजपा महादलित प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज कुमार राम, कुंदन सिंह, मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुन्ना तिवारी, नंद कुमार ओझा, राणा प्रताप सिंह, वीरेंद्र दुबे, धुरेंद्र राय, जेता वर्मा समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर