Explore

Search

July 29, 2026 2:47 am

दरौली : पुलिस रवैया के खिलाफ भाकपा माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दरौली (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय के चौराहे पर बुधवार की दोपहर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रतिवाद मार्च निकाला। माले नेताओं ने पुलिस पर दलित और पीड़ित वर्ग के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि डरैला गांव की तीन महिलाओं को जबरन जेल भेजा गया, जबकि दो अन्य लोगों को थाना लाकर बेरहमी से पीटा गया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चोरी, शराब तस्करी, मादक पदार्थ की बिक्री और जबरन मारपीट जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और इन सबको रोकने में पुलिस पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

इस प्रतिवाद मार्च में लालबाबू कुशवाहा, बच्चा प्रसाद, लालबाबू पासवान, केदार पड़ित, देवशंकर, अवध सहनी, बब्बन प्रसाद, जयप्रकाश शर्मा, काली चौरसिया और शिवनाथ राम समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मैरवा प्रभाग के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार झा, थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, एसआइ मिथिलेश मांझी, एसआइ सुमित राज, असांव थानाध्यक्ष राजशेखर, एएसआइ मनोज कुमार समेत पुलिस बल तैनात दिखे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर