Explore

Search

August 4, 2026 7:07 am

दरौली : चोरी की बाइक के साथ नूर आलम गिरफ्तार, दरौली में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की कार्रवाई

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

दरौली थाना पुलिस की कार्रवाई, जांच के दौरान पकड़ा गया आरोपी

• दरौली थाना क्षेत्र में चल रही थी वाहन जांच
• चोरी की मोटरसाइकिल के साथ युवक गिरफ्तार
• आरोपी दरौली थाना क्षेत्र का ही निवासी
• पुलिस मामले की आगे जांच में जुटी

सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुरुवार को वाहन चेकिंग के क्रम में की गई।
पुलिस के अनुसार, वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर उसकी जांच की गई। जांच के दौरान मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई, जिसके बाद मौके पर मौजूद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दरौली थाना क्षेत्र के रामनगर ककरिया डीह निवासी नूर आलम के रूप में हुई है। वह आबिद अंसारी का पुत्र बताया जाता है।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में भी आगे की जांच की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर