Explore

Search

June 20, 2026 4:31 am

दरौली: गले में फंदा डालकर महिला ने की आत्महत्या

✍🏽 परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: दरौली थाना क्षेत्र के हरनाताड़ गांव में बुधवार की शाम एक महिला ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान बृजेश साह की पत्नी बिंदु देवी के रूप में हुई है। मृतका के छोटे भाई संजय साह ने बताया कि दोपहर में उसे सूचना मिली कि उसकी बहन की तबीयत खराब है। जब वह घर पहुंचा, तो बिंदु देवी आंगन में मृत पड़ी थी, और परिवार के सभी पुरुष सदस्य फरार थे

संजय साह ने आरोप लगाया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि ससुराल वालों द्वारा की गई हत्या है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका चार बच्चों की मां थी और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर