Explore

Search

August 5, 2026 10:32 am

दरौली : एसपी ने किया दरौली थाना का निरीक्षण, दिए कई निर्देश

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

एसपी अमितेश कुमार ने गुरुवार को दरौली थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना में संधारित विभिन्न पंजी, अभिलेख, तख्तियों और दस्तावेजों का गहन अवलोकन किया। इसके बाद सभी पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर उन्हें रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने, अपराध पर नियंत्रण करने और कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को यह भी हिदायत दी कि सभी दस्तावेजों और पंजी को नियमित रूप से अद्यतन रखा जाए।

इस दौरान इंस्पेक्टर मुकेश झा, थानाध्यक्ष रौशन कुमार, एसआई अनिल कुमार सिंह समेत दर्जनों पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर