✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
दारौंदा (सिवान): प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को एक वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर, सीओ पूनम दीक्षित और प्रमुख गुड़िया सिंह ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के 16 भूमिहीन लाभार्थियों के बीच भूमि पर्चा का वितरण किया।
भूमिहीन लाभार्थियों में जलालपुर पंचायत की पूजा देवी, कांति देवी, अनीता देवी, बुचिया देवी, पांडेयपुर की गुलाबी देवी, गुलजार देवी, अतवारी देवी, कौथुआ सारंगपुर पंचायत की संतरा खातून, सिरसांव की समीना खातून, नैन तारा बेगम, बालबंगरा पंचायत के त्रिभुवन पटेल, कोड़ारी कला पंचायत की रश्मि देवी, कुरैसा खातून, साहिबुन निशा, रामगढ़ा पंचायत की आरती देवी और शेरही पंचायत की रीता देवी शामिल थीं।
कार्यक्रम में भूमि पर्चा के वितरण के दौरान बीडीओ और सीओ ने भूमिहीनों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए योजना के महत्व को समझाया। इस अवसर पर उमेश सिंह, अंचल नाजिर अमित कुमार, राजस्व कर्मचारी अमरेंद्र सिंह सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।