Explore

Search

April 17, 2026 6:56 pm

दरौंदा हत्याकांड में उमेश राम गिरफ्तार, पुलिस ने घर से दबोचा आरोपी

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  •  मारपीट के बाद हुई थी रामपुकार प्रसाद की मौत
  • पुलिस ने नामजद आरोपी उमेश राम को किया गिरफ्तार
  • तकनीकी जांच और सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
  • आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाया गया

दारौंदा (सिवान): दरौंदा थाना क्षेत्र के रामगढ़वा में हुए हत्याकांड मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर की गई।
जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर 2025 को कुछ व्यक्तियों द्वारा रामपुकार प्रसाद के साथ मारपीट की गई थी। गंभीर रूप से घायल रामपुकार प्रसाद को इलाज के लिए सदर अस्पताल, सारण ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
इस घटना के बाद मृतक के परिजनों के लिखित आवेदन पर दरौंदा थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर कांड में संलिप्त नामजद अभियुक्त उमेश राम, पिता इन्द्रशन राम, निवासी गरौली (रामगढ़ा), थाना दरौंदा, जिला सिवान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर