✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
दारौंदा (सिवान) : दारौंदा प्रखंड के रुकुंदीपुर निवासी व सीपीआई के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व अंचल सचिव जनार्दन राम का शुक्रवार देर शाम निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।
शनिवार को “जनार्दन राम अमर रहें” और “जनार्दन राम के सपनों को मंजिल तक पहुंचाएंगे” के नारों के साथ उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। अंतिम संस्कार से पहले दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
माले नेता जयशंकर पंडित ने कहा कि जनार्दन राम का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। इस मौके पर सेवानिवृत्त डीएसपी शिव नारायण राम, हरेंद्र कुमार, आरजेडी अध्यक्ष राजन कुमार राम, अशोक कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Author: Samay Siwan
Post Views: 6

