सिवान के दारौंदा में बारात सजने के दौरान चली गोली,दो घायल,अफरा तफरी का माहौल
✍️ परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ
सीवान जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र में बारात सजने के दौरान चार पहिया वाहन पर सवार होकर आए हथियारों से लैस अपराधियों ने वर पक्ष के एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया,बीच बचाव करने पहुंचे वर पक्ष के एक करीबी रिश्तेदार को मारपीट की घटना को अंजाम दे रहे अपराधियों ने गोली मार दी।जिससे वे शदीद तौर से जख्मी हो गए। शराती एवं बरातियों ने आनन-फानन में दोनों को उठाकर इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया,जहां स्थानीय अस्पताल में एक घायल का इलाज चल रहा है।जबकि गोली के शिकार व्यक्ति को इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया गया,जहां मौजूद चिकित्सको ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया।यह घटना दारौंदा थाना क्षेत्र के रुकूंदीपुर पंचायत के भिखारीपुर गांव में घटी है।बारातियों के अनुसार चार पहिया वाहन पर सवार होकर अपराधी आभूषण लूटने की नीयत से आए थे। उधर घटना की सूचना मिलते हैं तुरंत मौके पर आसपास के कई थानों की पुलिस मौके वारदात पर पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।सीमावर्ती जिले की पुलिस से भी अपराधियों की नाकेबंदी कर धर पकड़ के लिए सहयोग मांगी गई है।इस घटना को लेकर पुलिस द्वारा कई एंगल से जांच की जा रही है।उधर पुलिस कप्तान पूरन कुमार झा के दिशा निर्देश के आलोक में घटना को कारीत करने वाले अपराधियों की धर पकड़ के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महाराजगंज को कई अति आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।