Explore

Search

May 26, 2026 7:04 pm

दरौंदा : सड़क दुर्घटना में अज्ञात व्यक्ति की मौत

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दारौंदा : दारौंदा थाना मुख्यालय में स्थित सिवान-छपरा मुख्य पथ पर शुक्रवार की देर शाम एक होटल के सामने हुई सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई।

दारौंदा थाना के थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार की देर रात करीब तीन बजे हुई, जब किसी वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की आयु लगभग 45 वर्ष थी और वह एक पैर से दिव्यांग था। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक होटल में काम करता था और लोग उसे केवल उसके चेहरे से पहचानते थे, लेकिन उसके नाम और घर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

चौकीदार बालेश्वर कुमार के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अब शव की शिनाख्त करने और दुर्घटना की जांच में जुटी हुई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर