Explore

Search

March 5, 2026 4:11 pm

दरौंदा : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दारौंदा। दारौंदा थाना क्षेत्र के रामचंद्रापुर गांव के समीप शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के बलउ निवासी दिलचन राम के 35 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार राम के रूप में हुई है।

सूत्रों के अनुसार, संजीत कुमार राम अपनी बाइक से सिवान से घर लौट रहे थे। इस दौरान रामचंद्रापुर गांव के समीप किसी वाहन से साइड लेने के दौरान वह सड़क किनारे स्थित एक विद्युत पोल से टकरा गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। मृतक के स्वजन भी घटनास्थल पर पहुंचकर दहाड़ मारकर रोने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर