Explore

Search

August 5, 2026 5:49 pm

दरौंदा : शादी की नीयत से दो लड़कियों के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

✍🏽 परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

दारौंदा (सिवान): थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शादी की नीयत से दो लड़कियों के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।

पहले मामले में, थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार, उनकी बेटी 1 जनवरी को रानीबारी बाजार के पास ट्यूशन पढ़ने गई थी। इस दौरान बालडीह निवासी शिवम कुमार सिंह ने शादी की नीयत से उसे बाइक पर बैठाकर दक्षिण दिशा की ओर भाग गया।

दूसरे मामले में, थाना क्षेत्र के एक अन्य गांव के निवासी ने अपनी पुत्री के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी 4 जनवरी को विद्यालय पढ़ने गई थी, तभी गांव के एक युवक ने उसे बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से भगाया।

दोनों मामलों में पुलिस ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर