Explore

Search

June 20, 2026 3:27 am

दरौंदा : वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक थे महाराणा प्रताप

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

दक्ष बीएससी नर्सिंग कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती


  • दारौंदा के धनौती स्थित कॉलेज में हुआ आयोजन
  • छात्रों को महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का संदेश
  • साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को बताया प्रेरणास्रोत
  • बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं रहे मौजूद

सिवान जिले के दारौंदा प्रखंड अंतर्गत धनौती स्थित दक्ष बीएससी नर्सिंग कॉलेज में शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के निदेशक डॉ. जितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें शिक्षकगण, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज निदेशक डॉ. जितेश कुमार सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के ऐसे महान योद्धा थे, जिन्होंने मातृभूमि, स्वाभिमान और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी महाराणा प्रताप ने कभी हार नहीं मानी और संघर्ष का मार्ग चुना। उनका जीवन साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति की अनुपम मिसाल है।
उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने आह्वान किया कि वे अपने जीवन में वीरता, अनुशासन, संघर्ष और देशभक्ति के गुणों को अपनाएं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के बताए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। कॉलेज परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और प्रेरणा का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर नीरज सिंह जाट, राहुल शर्मा, आकाश राय, अभिनेश सिंह, रुकैया खातून, शुमी कुमारी, अंशु कुमारी, लक्की सिंह, निधि कुमारी, नेहा कुमारी समेत अन्य शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर