Explore

Search

March 5, 2026 5:46 am

दरौंदा : मो. खालिद हत्या मामले में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दारौंदा (सिवान) : थाना क्षेत्र के बगौरा में 14 मार्च को जन्मदिन पार्टी के दौरान हुई मो. खालिद की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या के बाद मृतक के पिता क्यामुद्दीन अंसारी ने मदारीचक निवासी पप्पू सिंह एवं अन्य दो लोगों को आरोपित करते हुए थाना में आवेदन दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मदारीचक निवासी पप्पू सिंह एवं करीमन यादव को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि बुधवार देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर सिवान-छपरा मुख्य पथ पर ढोलकिया पुल के पास छापेमारी की गई। पुलिस को देख दोनों आरोपित भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पप्पू सिंह मुख्य आरोपित है, जबकि करीमन यादव अप्राथमिकी अभियुक्त है। तीसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर