Explore

Search

March 11, 2026 4:10 am

दरौंदा में बरात में आर्केस्ट्रा के दौरान फायरिंग

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

गोली लगने से दुल्हन के दादा घायल, पुलिस जांच में जुटी

• रामचंद्रापुर गांव में बरात के दौरान हुई फायरिंग
• दुल्हन के दादा नंदकिशोर साह को पेट में लगी गोली
• घायल को महाराजगंज अस्पताल से सदर अस्पताल रेफर
• पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

दारौंदा (सिवान): थाना क्षेत्र के रामचंद्रापुर गांव में सोमवार की रात आई बरात के दौरान आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के बीच शरारती तत्वों द्वारा फायरिंग कर दी गई। इस घटना में दुल्हन के दादा नंदकिशोर साह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल की पहचान रामचंद्रापुर निवासी विष्णु साह के पुत्र नंदकिशोर साह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रामचंद्रापुर गांव में नंदकिशोर साह के घर बरात आई थी। दरवाजा लगने के बाद जनवासा में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कुछ शरारती तत्व वहां पहुंचे और अचानक फायरिंग कर दी।
फायरिंग के दौरान चली गोली नंदकिशोर साह के पेट में लग गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें उपचार के लिए महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और घर की महिलाएं रोने लगीं। सूचना मिलते ही दारौंदा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि घटना के विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। घटना के पीछे के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है तथा इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर