✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
दारौंदा (सिवान): प्रखंड के कोड़ारी कलां पंचायत स्थित मुंडा के नवनिर्मित काली मंदिर परिसर में आयोजित श्री महाशक्ति नौ पिंडी प्रतिष्ठातमक स्थापना सह शतचंडी पाठात्मक महायज्ञ को लेकर सोमवार की सुबह हाथी-घोड़े और बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा मंदिर परिसर से आरंभ होकर कोड़ारी कलां होते हुए लीला साह के पोखरा पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल भरने की रस्म पूरी की गई। इसके बाद यात्रा केटी भरौली, रामा छपरा होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची, जहां संतों व आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पांच दिवसीय महायज्ञ की शुरुआत हुई।
भक्तिमय हुआ माहौल
कलश यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। महायज्ञ आयोजन समिति ने बताया कि यज्ञ के दौरान प्रतिदिन पूजा-अर्चना और संध्या प्रवचन का आयोजन होगा।