✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
दारौंदा (सिवान): दारौंदा थाना क्षेत्र के पकवलिया गांव में 27 दिसंबर की रात बाइक बरामदे से चोरी हो गई थी। इस संबंध में पकवलिया निवासी मनोज राय ने अज्ञात के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है, और जल्द ही आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।