Explore

Search

March 28, 2026 1:25 am

दरौंदा : पुत्री की हत्या मामले में पिता निकला साजिशकर्ता, बेटे ने दबाया था गला

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

दारौंदा के शेरपुर गांव में सनसनी, पुलिस ने मुख्य आरोपी पिता को भेजा जेल

  • शेरपुर गांव हत्याकांड में पिता संजय साह गिरफ्तार
  • बेटे आकाश उर्फ गोलू ने गला दबाकर की थी हत्या
  • शव ठिकाने लगाने में अन्य आरोपियों की भी भूमिका
  • पुलिस पहले ही सौतेली मां सहित कई आरोपियों को भेज चुकी है जेल

सिवान: दारौंदा थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में हुए युवती हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी युवती का पिता संजय कुमार साह है, जिसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
मामले की जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई 2025 को ढेबर गांव स्थित शिव मंदिर के समीप एक युवती का शव बरामद हुआ था। इस घटना के बाद युवती की नानी, पचरुखी थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव निवासी कलावती देवी ने आवेदन देकर कांड संख्या 372/25 के तहत सौतेली मां निशि देवी पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पुलिस दबाव के बाद आरोपित सौतेली मां ने पहले ही कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। मामले की गहन जांच के दौरान अपर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चौंकाने वाला खुलासा किया। जांच में सामने आया कि हत्या की पूरी साजिश स्वयं युवती के पिता संजय साह ने रची थी।
पुलिस के अनुसार, संजय साह के इशारे पर उसके बेटे आकाश कुमार उर्फ गोलू ने युवती का गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए वाहन चालक आनंद कुमार यादव और गणेश साह की मदद ली गई।
इस मामले में पुलिस पहले ही युवती की सौतेली मां, भाई, चालक सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। ताजा कार्रवाई में मुख्य साजिशकर्ता पिता की गिरफ्तारी से पूरे मामले का खुलासा हो गया है।
पुलिस का कहना है कि केस की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है और आगे भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर