✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
दारौंदा: थाना क्षेत्र के एक गांव से दिसंबर माह से गायब अपहृता चार जनवरी को स्वयं थाना पहुंची। इस संबंध में थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि कौथुआ सारंगपुर गांव से दिसंबर माह में एक लड़की लापता हो गई थी। इस मामले में अपहृता के पिता ने थाना में आवेदन देकर पड़ोसी नसीर समेत आठ लोगों के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
चार जनवरी को अपहृता दारौंदा थाना पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया। इसके उपरांत सोमवार को 183 बीएनएसएस के तहत लड़की का बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय भेजा गया।