Explore

Search

May 26, 2026 12:37 pm

दरौंदा : तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग, एक गिरफ्तार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

दारौंदा (सिवान)। थाना क्षेत्र के रामचंद्रापुर गांव में तिलक समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित कुंदन कुमार है।

घटना 22 फरवरी की है, जब रामचंद्रापुर निवासी चंदन कुमार के तिलक समारोह में आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। इस दौरान एक युवक ने हर्ष फायरिंग की, जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया।

25 फरवरी को पुलिस ने वीडियो की जांच की। इसमें स्टेज पर नर्तकियों को हाथ व कमर में तीन-चार हथियार लेकर नृत्य करते देखा गया, साथ ही समारोह में कुछ लोगों द्वारा फायरिंग भी की गई।

पुलिस ने वीडियो के आधार पर संदिग्धों की पहचान शुरू की थी, जिसके बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई गई।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर