✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
डीआईजी नीलेश कुमार और एसपी अमितेश कुमार ने शनिवार को दारौंदा थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी राजकुमार ठाकुर की संदिग्ध मौत के मामले की जांच की। डीआईजी ने दारौंदा थाना पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली। जांच के दौरान एसपी, एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन, दारौंदा प्रभारी थानाध्यक्ष श्रवण पाल और फोरेंसिक टीम मौजूद रही।
जांच के क्रम में डीआईजी ने बताया कि इस मामले में विभिन्न पहलुओं पर जांच चल रही है। साइंटिफिक तरीकों के साथ-साथ एसएफएल टीम भी जांच में जुटी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी जांच प्रक्रियाएं जल्द पूरी कर ली जाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने एसडीपीओ को आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान नामजद आरोपी की पत्नी ने डीआईजी के सामने अपनी आपबीती सुनाई। डीआईजी ने उसकी बातों को गंभीरता से सुना और न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि 23 दिसंबर को पिपरा निवासी वीरेंद्र ठाकुर के पुत्र राजकुमार ठाकुर की मृत्यु हो गई थी। इस मामले में मृतक के पिता वीरेंद्र ठाकुर के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।