Explore

Search

March 5, 2026 2:37 pm

दरौंदा : जीविका दीदियों को बीडीओ ने दिया प्रमाण पत्र

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दारौंदा (सिवान): प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर, बीपीएम अमित प्रीतम और कृषि पदाधिकारी विक्रमा मांझी ने संयुक्त रूप से जीविका नारी एकता जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति के सदस्यों के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया।

इस मौके पर बीपीएम ने बताया कि यह कार्यक्रम निदेशक मंडल चुनाव के परिणाम की घोषणा के संदर्भ में था, जिसमें चयनित जीविका दीदियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रमाण पत्र पाने वालों में मीरा देवी, रेखा देवी, हुस्ना खातून, प्रियंका देवी, कुसुम देवी, रानी देवी, इंदु देवी, सरोज देवी, शोभा देवी आदि शामिल हैं।

चयनित जीविका दीदियां प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद खुशी से अभिभूत थीं। बीपीएम ने बताया कि यह चुनाव बिहार स्वावलंबी सहकारी समिति अधिनियम 1996 के तहत कराया गया था। इस निदेशक मंडल का मुख्य उद्देश्य जीविका दीदियों को सरकारी और गैर सरकारी योजनाओं से लाभ पहुंचाना है ताकि उनके हित में कार्य किया जा सके।

बीपीएम ने आगे बताया कि 24 दिसंबर 2024 को प्रखंड कार्यालय दारौंदा में बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर और बीसीओ लोकेश कुमार के समक्ष नारी एकता जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड सिरसांव के निदेशक मंडल गठन के लिए 12 जीविका दीदियों ने नामांकन किया था।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर