Explore

Search

August 6, 2026 10:02 pm

दरौंदा : किसान को सांप ने डंसा, हालत गंभीर

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के कोडारी खुर्द गांव में जहरीले सांप के डंक से एक किसान की हालत गंभीर हो गई। किसान सुरेंद्र शाह, जो लालचंद शाह के पुत्र हैं, खेत में साफ-सफाई का काम कर रहे थे, तभी एक जहरीला सांप उन्हें डंस लिया।

घटना के बाद स्वजनों ने किसान को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल किसान की हालत गंभीर बनी हुई है, और चिकित्सक उसकी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर