✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान। एसपी अमितेश कुमार ने गुरुवार रात दारौंदा थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए गश्त तेज करने और लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाने में उपस्थित पदाधिकारियों से लंबित मामलों की जानकारी ली।
एसपी ने केस डायरी, सिरिस्ता और अन्य फाइलों की गहन जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जांच के दौरान सभी पंजी अपडेट पाए गए, और पुलिस पदाधिकारी अपने कार्यों में मुस्तैद नजर आए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने क्षेत्र में हो रही गतिविधियों का अवलोकन किया और थानाध्यक्ष को अपराध नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विशेष निर्देश दिए।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष छोटन कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।