Explore

Search

May 5, 2026 8:52 pm

दरौंदा : एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से 1.21 लाख की ठगी

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • दारौंदा बाजार स्थित एटीएम में महिला से ठगी
  • अज्ञात व्यक्ति ने कार्ड बदलकर की निकासी
  • 1,21,499.99 रुपये खाते से उड़े
  • पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच में जुटी

दारौंदा (सिवान): थाना क्षेत्र के दारौंदा बाजार स्थित एटीएम में एक महिला के साथ ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाश ने एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से 1.21 लाख रुपये से अधिक की राशि निकाल ली।
पीड़िता दारौंदा निवासी सुशीला देवी ने बताया कि वह 10 अप्रैल को पूर्वाह्न करीब 11 बजे बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में पैसे निकालने गई थीं। इसी दौरान एक अनजान व्यक्ति ने झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल लिया।
कुछ ही देर बाद आरोपी ने उनके खाते से 1,21,499.99 रुपये की निकासी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई।
इसके बाद महिला ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। इधर, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि एटीएम पर किसी भी अनजान व्यक्ति की मदद न लें और अपने कार्ड व पिन की गोपनीयता बनाए रखें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर