Explore

Search

March 5, 2026 12:30 pm

दरौंदा : आपसी विवाद में भाई की चाकू गोदकर हत्या

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दारौंदा (सिवान) : पांडेयपुर पंचायत के चकरी मठिया गांव में गुरुवार शाम आपसी विवाद ने एक भयावह रूप ले लिया, जब एक व्यक्ति ने अपने ही भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान चकरी मठिया निवासी राम ईश्वर भारती के 45 वर्षीय पुत्र जयनाथ भारती के रूप में हुई है।

सूत्रों के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। गुरुवार को इसी विवाद को लेकर तीखी बहस हुई, जो हिंसक हो गई। इस दौरान राजेश भारती ने अपने बड़े भाई जयनाथ भारती पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल जयनाथ को स्वजन और ग्रामीणों ने उपचार के लिए महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़े थे और उनके परिवार में एक पुत्र अनूप भारती एवं चार पुत्रियां हैं। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है, और स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर