Explore

Search

May 26, 2026 1:31 pm

दरौंदा : अपराध की योजना बनाते दो बदमाश गिरफ्तार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दारौंदा पुलिस ने हथियार के साथ दबोचा, जेल भेजे गए आरोपी

दारौंदा थाना पुलिस ने शनिवार शाम बेलदारी टोला नहर के पास अपराध की योजना बना रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो कट्टा, दो गोली और दो मोबाइल बरामद किए हैं।

थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि पुलिस शनिवार शाम गश्त पर थी, तभी बेलदारी टोला के पास दो संदिग्ध युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे, लेकिन टीम ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान दो देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान बालबंगरा निवासी नवाज आलम उर्फ समीर अंसारी और रामगढ़ निवासी सुधांशु सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर