Explore

Search

June 20, 2026 3:23 am

तेज आंधी में रघुनाथपुर में गिरा विशाल पेड़, आवागमन बाधित

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सुल्तानपुर मोड़ व पहुंचवर के पास सड़क जाम


  • तेज आंधी-बारिश से रघुनाथपुर में जनजीवन प्रभावित
  • मुख्य सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात ठप
  • बिजली पोल व तार क्षतिग्रस्त, कई गांवों में बिजली बाधित
  • ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ हटाने का काम जारी

रघुनाथपुर (सिवान): प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं कई जगहों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया।
रघुनाथपुर-अंदर मुख्य सड़क पर सुल्तानपुर मोड़ के समीप एक विशालकाय पेड़ गिर जाने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पेड़ गिरने के साथ ही बिजली के तार और पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे प्रखंड के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
इसी प्रकार रघुनाथपुर-सिसवन मुख्य मार्ग पर पहुंचवर गांव के पास भी पेड़ गिरने से सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रखंड के विभिन्न गांवों में एक दर्जन से अधिक पेड़ गिरने की सूचना है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हुआ है।
बिजली गुल होने से लोगों की दिनचर्या पर भी असर पड़ा है। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाने का कार्य जारी है, ताकि जल्द से जल्द यातायात सामान्य हो सके।
प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर