Explore

Search

April 15, 2026 10:32 am

तरवारा : 2011 से फरार लाल वारंटी सह शराब माफिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

जीबी नगर थाना पुलिस ने माधोपुर गांव में छापेमारी कर दबोचा

  •  2011 से फरार लाल वारंटी सह शराब माफिया गिरफ्तार।
  • जीबी नगर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव से हुई गिरफ्तारी।
  • आरोपी छोटे लाल राम के खिलाफ शराब तस्करी के कई मामले दर्ज
  • पुलिस को लंबे समय से थी उसकी तलाश।

सिवान : जीबी नगर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 2011 से फरार चल रहे लाल वारंटी सह शराब माफिया को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान माधोपुर गांव निवासी छोटे लाल राम के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार छोटे लाल राम के खिलाफ अवैध शराब के कारोबार से जुड़े कई मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। लंबे समय से फरार रहने के कारण सिवान न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ लाल वारंट जारी किया गया था।
जीबी नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष रामा शंकर साह ने बताया कि सूचना मिली थी कि शराब माफिया छोटे लाल राम, जो वर्षों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था, अपने घर आया हुआ है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। छापेमारी दल में पु. अ.नि. चंद्र भूषण तिवारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर