✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी, परिजनों में आक्रोश
जीबी नगर थाना क्षेत्र के पचपकड़िया में 7 मार्च की शाम बदमाशों ने एक महिला को गोली मारकर घायल कर दिया था। घटना के 13 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस न तो आरोपियों को गिरफ्तार कर सकी है और न ही उनकी पहचान हो पाई है। इस मामले में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर स्थानीय लोगों और पीड़िता के परिजनों में गहरा आक्रोश है।
क्या है मामला?
शहर से अपने पति के साथ घर लौट रही नसीमा खातून को बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी थी। घायल महिला को पहले सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजनों ने उसे गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस के हाथ खाली, परिजन नाराज
घटना के इतने दिनों बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के कारण अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही है।
थानाध्यक्ष का बयान
जीबी नगर थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अब तक की जांच में यह संकेत मिला है कि महिला पर गोली चलाने के पीछे किसी अपने का ही हाथ हो सकता है। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है।