Explore

Search

April 15, 2026 11:09 pm

तरवारा हत्याकांड में खेलाड़ी सिंह गिरफ्तार, देर रात घर से दबोचा आरोपी

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • गुप्त सूचना पर पुलिस ने देर रात की छापेमारी
  • नामजद आरोपी खेलाड़ी सिंह को घर से किया गिरफ्तार
  • 2024 में चंदन यादव की गोली मारकर हुई थी हत्या
  • अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी

तरवारा (सिवान): जीबी नगर थाना क्षेत्र में चर्चित हत्याकांड के नामजद अभियुक्त बिभू सिंह उर्फ खेलाड़ी सिंह को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को रविवार की देर रात उसके घर सतवार गांव से दबोचा गया, जिसके बाद पूछताछ कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, 18 जून 2024 को बड़हरिया थाना क्षेत्र के तिलसंडी गांव निवासी चंदन यादव को उसके घर से बुलाकर सतवार गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के दादा के आवेदन पर जीबी नगर थाना में कांड संख्या 311/24 दर्ज किया गया था, जिसमें बिभू कुमार सिंह उर्फ खेलाड़ी सिंह समेत आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया था।
पुलिस ने इससे पहले इस कांड के अन्य नामजद आरोपितों—अंकित सिंह, सचिन रजक और मनीष यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब मुख्य अभियुक्त खेलाड़ी सिंह की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।
थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को विधिसम्मत कार्रवाई के तहत जेल भेज दिया गया है। वहीं अन्य फरार नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर