Explore

Search

March 1, 2026 9:51 am

तरवारा : शराब के नशे में धुत पीटीसी जवान समेत दो गिरफ्तार

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

तरवारा : जीबी नगर थाना पुलिस ने सोमवार की दोपहर शराब के नशे में धुत पीटीसी जवान रणधीर कुमार समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। स्थानीय लोगों द्वारा कई दिनों से इसकी शिकायत एसपी से की जा रही थी कि 112 डायल पर प्रतिनियुक्त यह जवान प्रतिदिन बाइक लेकर शराब कारोबारियों के ठिकानों पर शराब पार्टी करने जाता है।

इंस्पेक्टर रितेश कुमार मंडल ने बताया कि 112 डायल बाइक पर तैनात जवान रणधीर कुमार सोमवार की देर रात बिना किसी वरीय पदाधिकारी को सूचना दिए बाइक लेकर ड्यूटी से गायब था। जब उसकी तलाश की गई तो वह अनुपस्थित पाया गया। काफी खोजबीन के बाद जब वह मिला, तो ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर वह शराब के नशे में पाया गया। इसके बाद जवान समेत एक अन्य व्यक्ति को उत्पाद अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार पीटीसी जवान रणधीर कुमार जहानाबाद जिले का रहने वाला है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर