✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
लंबी बीमारी के बाद ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर
तरवारा। जेडीयू नेता सह तरवारा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रहमतुल्लाह अंसारी की चाची साबुजन खातून का बृहस्पतिवार की दोपहर आकस्मिक निधन हो गया। वे स्वर्गीय मोहम्मद रफी की धर्मपत्नी थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं।
परिजनों के अनुसार, साबुजन खातून की जनाजे की नमाज शुक्रवार को नमाज-ए-जुहर के बाद यानी दिन के 2:00 बजे पंचायत के काजी टोला स्थित मदरसा परिसर में अदा की जाएगी।
उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जदयू के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की है। साथ ही, ईश्वर से मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि साबुजन खातून एक मिलनसार और धर्मपरायण महिला थीं, जिनका समाज में सम्मानजनक स्थान था। उनके निधन से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

