Explore

Search

March 1, 2026 9:50 am

तरवारा में एकता कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

तरवारा (सिवान) : जीबी नगर थाना क्षेत्र के महावीरगंज कला डुमरा बाजार स्थित रघुनाथ सिंह उच्च विद्यालय के खेल मैदान में गुरुवार को एकता कप क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन हुआ। क्रिकेट लीग मैच का उद्घाटन डॉक्टर अशरफ अली, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बड़हरिया प्रभात कुमार, डॉक्टर सुनीता चौधरी, संजीव कुमार, और अंजनी कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

पहला लीग मैच सिवान क्रिकेट टीम और महाराजगंज क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर महाराजगंज क्रिकेट टीम ने क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। सिवान क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 162 रन बनाए और ऑल आउट हो गई। जवाब में महाराजगंज क्रिकेट टीम 14 ओवर में 122 रन ही बना सकी। सिवान क्रिकेट टीम ने यह मैच 40 रन से जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

इस मौके पर डॉक्टर अशरफ अली ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट युवाओं के बीच अत्यधिक लोकप्रिय खेल है। यह न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि समाज में सद्भावना बनाए रखने और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी सहायक है।

कार्यक्रम में आयोजक अर्जुन यादव, नीतेश यादव, अजय गिरी, अनूप गिरी, वकील अंसारी, संदीप कुमार, संतोष सिंह, कमलेश्वर कुमार सिंह, मुखिया इम्तियाज अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि रामचंद्र यादव, पूर्व मुखिया, अंपायर जितेंद्र कुमार, लोकेश कुमार यादव, राकेश यादव, और शेरा भाई समेत भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर