Explore

Search

March 1, 2026 9:39 am

तरवारा: मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकली भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ वातावरण

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दीनदयालपुर में भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ, श्रद्धालुओं में उत्साह

तरवारा (सीवान) : जीबी नगर थाना क्षेत्र के दीनदयालपुर स्थित दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर मुखिया प्रभावती देवी, समाजसेवी राजीव यादव और राजू गोस्वामी के नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालु हाथी-घोड़े और बैंड-बाजे के साथ शामिल हुए।

कलश यात्रा मंदिर परिसर से आरंभ होकर सलाहपुर पुल स्थित पोखरे पर पहुंची, जहां आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरा गया। इस दौरान 501 कन्याओं सहित बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए। ‘हर-हर महादेव’, ‘जय माता दी’, ‘जय श्रीराम’ और ‘जय हनुमान’ के गगनभेदी उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। जल भरी के बाद कलश यात्रा पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची, जहां विधिवत गणेश पूजा के साथ महायज्ञ की शुरुआत हुई।

समाजसेवी राजू गोस्वामी ने बताया कि यह महायज्ञ बनारस से आए आचार्य रवींद्र पांडेय, शैलेंद्र पांडेय और पुनपुन मिश्र की देखरेख में संपन्न हो रहा है। मंदिर में मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा चार अप्रैल को की जाएगी। इस अवसर पर संतोष केसरी, मोहन साह, संजय सोनी, सुनील गुप्ता, रमेश पुरी, राकेश गिरि, फुलेश्वर यादव, उमाशंकर केसरी, रोहित कुमार,मुख्यरूप से राजीव यादव मुखिया पुत्र संतोष केशरी रविन्द्र पांडे मोहन साह बिट्टू गुप्ता बिक्की कुमार मद्धेशिया अभिषेक गुप्ता सुनील गुप्ता नकुल गुप्ता अजमेरी साह उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर