Explore

Search

May 30, 2026 9:34 pm

तरवारा : मजाक बना जानलेवा: बचपन के दोस्त ने युवक को सटाकर मारी गोली, हालत गंभीर

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सतवार गांव में दोस्ती के मज़ाक ने ली जानलेवा शक्ल, गंभीर रूप से घायल युवक की हालत नाज़ुक

सिवान : जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के सतवार गांव में गुरुवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां बचपन के दोस्त ने अपने ही साथी को गोली मार दी। गोली युवक के गाल में लगकर गर्दन के आर-पार निकल गई। घायल युवक की पहचान सतवार गांव निवासी दादुल हुसैन के 19 वर्षीय पुत्र अहमद हुसैन के रूप में की गई है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल अहमद को तत्काल सिवान सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए पटना के लिए रेफर कर दिया।

परिजनों के अनुसार, अहमद सुबह अपने क्लिनिक में खाना पहुंचाकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह घर के सामने पेड़ के पास पहुंचा, कुछ दोस्त हंसी-मज़ाक कर रहे थे। तभी एक दोस्त ने मजाक में पिस्टल तान दी और गोली चल गई। गोली गाल पर सटकर चली और गर्दन के आर-पार निकल गई। अहमद लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही जी.बी. नगर थानाध्यक्ष जीत मोहन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोली मित्र ने मज़ाक-मज़ाक में चलाई थी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर