तरवारा बाजार के स्वर्ण व्यवसाई को अपराधियों ने मारी गोली
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
तरवारा बाजार के महाराजगंज रोड स्थित सोनार पट्टी के स्वर्ण व्यवसाई सुदामा सोनी के 18 वर्षीय पुत्र सौरभ सोनी को अपराधियों ने गोली मार दी।जिससे वह शदीद तौर पर जख्मी हो गया।जिसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।अपराधियों ने उसे दो गोली मारी है।यह घटना सिवान जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के बजरहीयां नौतन पुल के समीप सोमवार की रात करीब 11 बजे घटी है।बताया जाता है कि अपराधियों के गोली के शिकार सौरभ सोनी जो अपनी बाइक से ही अपने दोस्त राहुल सोनी के साथ कहीं से आ रहा था कि इसी बीच नकाबपोश तीन की संख्या में R 1 5 नामक बाइक से अपराधियों ने उसे घेर ली और उसकी बाईक छिनने का प्रयास किया।इसी बीच विरोध करने पर अपराधियों ने उसे एक गोली दाग दी।गोली लगने के बाद जब सौरभ ने शोर मचाना शुरू किया तो दुबारा बौखलाए अपराधियों ने गोली दूसरी बार भी गोली मार दी।सौरभ को अपराधियों ने दो गोली मारी है।और घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी विपरीत दिशा की ओर,उसकी बाईक लेकर फरार हो गए।गोली लगने के बाद,सौरभ घटनास्थल पर ही मूर्छित होकर गिर पड़ा।गोली के शिकार सौरभ के साथी राहुल सोनी ने बताया कि हम किसी तरह जान बचाकर वहां से कुछ दूर पर भाग गए।और अपराधी जब घटना को अंजाम देने के बाद चले गए तो मैं पुनः घटनास्थल पर आकर देखा तो सौरभ खून से लथपथ होकर चिल्ला रहा था।इस बात की सूचना हमने अपने मोबाइल फोन से सौरभ के परिजनों को दी।सूचना पाकर पहुंचे सौरभ के परिजनों ने आनन फानन में उसे उठाकर इलाज हेतू सदर अस्पताल में दाखिल कराया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया।लेकिन परिजनों की सहमति से मध्य रात्रि तक सौरभ का इलाज सीवान शहर के ही एक निजी क्लिनिक में कराया गया।उधर घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल परिसर में पुलिस जगत के आला पुलिस अधिकारी पहुंचे और पीड़ित का मौखिक बयान लेकर आगे की कारवाई में जुट गए।इस सम्बन्ध में जीबी नगर थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि कुछ अहम सुराग मिले हैं।जिसके आधार पर एक टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है।जल्द ही मामले का डिटेक्ट कर लिया जाएगा।